सासनी इगलास मार्ग स्थित सूफी हजरत हिन्नहार बाबा की दरगाह पर एक दिवसीय उर्स मुबारक का आयोजन किया गया। यह बाबा का 29वां उर्स है।
उर्स इंतजामियां कमेटी के अजय कुमार गुप्ता के अनुसार, गुरुवार सुबह दरगाह पर चादर पोशी की रस्म अदा की गई।
महफिल-ए-समां में दूर-दराज से आए मशहूर कव्वालों ने बाबा की शान में कव्वालियां पेश कीं।
कुल शरीफ की रस्म अदायगी के साथ उर्स मुबारक का समापन होगा। उर्स इंतजामियां कमेटी ने क्षेत्र के लोगों से बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर सवाब-ए-दारैन हासिल करने की अपील की है।
इस अवसर पर गुलाब, भूरा नाजिम, गुलफाम, इरफान, समसुल, उस्मान, जलाल, बब्बू मियां और गुलाब हमीम सहित कई लोग मौजूद रहे।







