अज्ञात हमलावरों ने सैनिक की गोली मारकर की हत्या,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

0
12

 

हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार एक सैनिक को गोली मार दी। इस हमले में सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार सैनिक को निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मृतक सैनिक भारतीय सेना के वर्कशॉप डिपार्टमेंट में तैनात बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हम आपको इस खबर से जुड़े हर अपडेट से लगातार अवगत कराते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here