खेलते समय छत से गिरकर दो बच्चियां हुई घायल,अस्पताल में कराया भर्ती

0
11

 

हाथरस। छत पर खेल रही दो मासूम बच्चियां गिरकर घायल हो गईं। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और दोनों घायल बच्चियों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार थाना इगलास क्षेत्र के गांव जवाहर निवासी जुगेन्द्र की 3 वर्षीय पुत्री गुनगुन अपनी पड़ोसी बच्ची के साथ छत पर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक दोनों बच्चियां छत से नीचे गिर गईं, जिससे गुनगुन गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों बच्चियों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुनगुन की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं दूसरी बच्ची का उपचार निजी डॉक्टर के यहां चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here