सपा नेता रामनारायण काके ने SIR नोटिस से संबंधित कार्यालयों व केंद्रों पर पहुंच कर ली जानकारी

0
12

 

हाथरस। समाजवादी पार्टी के हाथरस ब्लॉक प्रभारी राजेश नागर एवं सासनी ब्लॉक प्रभारी रामनारायण काके विधानसभा क्षेत्र में एसईआर नोटिस से संबंधित कार्यालयों व केंद्रों पर मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा गया कि कई केंद्रों पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जबकि जनता नोटिस लेकर कार्यालयों के चक्कर काट रही थी।

मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। लोगों ने बताया कि पूर्ण कागजात होने के बावजूद उन्हें भेदभावपूर्ण तरीके से वापस किया जा रहा है। अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।

मौके की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी एवं एसडीएम सदर से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की गई, ताकि किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव न हो।

मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, शहर अध्यक्ष चिंकू शर्मा, जिला सचिव भूपेंद्र उपाध्याय, हाजी नवाब हसन सहित अन्य सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here