रहस्यमय ढंग से गया हुआ 38 वर्षीय युवक,गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज

0
12

 

सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर मानिकपुर निवासी 38 वर्षीय युवक सुभाष चंद्र पुत्र पुत्तन सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के अचानक गायब होने से परिजनों में भारी चिंता का माहौल है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र रोज़ की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। बताया गया कि वह बीते तीन दिन पहले काम के सिलसिले में पुरानी सब्जी मंडी रोड चौक पर आया था। शाम करीब 5 बजे काम खत्म होने के बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और सभी रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

इस संबंध में परिजन नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुभाष चंद्र पहले गांव श्यामपुर मानिकपुर में रहता था, लेकिन काम की तलाश में कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सिकंद्राराऊ के नोखेल मोहल्ला में रहने लगा था। तीन दिनों से उसके लापता होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और अनहोनी की आशंका सता रही है।

वहीं पीड़ित परिजनों ने आज गुरुवार, 5 फरवरी को सिकंद्राराऊ थाने में गुमशुदगी की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस से अपील करते हुए कहा है कि उनके भाई को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here