हाथरस के सासनी में स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। भाजपा और आरएसएस के बैनर तले आयोजित इस रैली में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। यह रैली बच्चा पार्क से शुरू होकर आगरा-अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड, अयोध्या चौक, गांधी चौक और कोतवाली चौराहा होते हुए पुनः बच्चा पार्क पर संपन्न हुई।
भाजपा नेता नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि यह रैली 8 फरवरी को के.एल. जैन इंटर कॉलेज में होने वाले ‘हिंदू सम्मेलन’ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई थी। दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाले इस आगामी सम्मेलन में क्षेत्र के सभी हिंदुओं से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की गई है। रैली के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए।







