हाथरस।जिला क्षय रोग केंद्र पर जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में टीबी/एचआईवी समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नाको विभाग के कर्मचारी, टीआई एनजीओ/एसएसके तथा दिशा टीम के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान मार्च 2026 में आयोजित होने वाले एचआईवी कैंप को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही एचआईवी के प्रति आम जनमानस में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने और प्रचार-प्रसार को तेज करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अलीगढ़ मंडल से आई दिशा टीम द्वारा सभी काउंसलरों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जांच व परामर्श के लिए प्रेरित करें।
अधिकारियों ने कहा कि टीबी और एचआईवी के बीच समन्वय बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते मरीजों की पहचान कर उन्हें सही इलाज और मार्गदर्शन मिल सके। बैठक का उद्देश्य दोनों कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाना और आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाना रहा।









