हाथरस। जनपद के मेंढू क्षेत्र के निकट एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में सवार लोग अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ आयोजित शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे,
तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति का जायजा लिया। घायलों में राहुल नामक युवक की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई थी, जिसे डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे घायल का उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं।









