हाथरस। रविवार को शहर में निस्वार्थ सेवा संस्थान (रजि.) द्वारा संस्था की पाँचवीं पुस्तक के विमोचन एवं पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
निस्वार्थ सेवा संस्थान पिछले 16 वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय है। संस्था द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को भोजन वितरण, भोजन-प्रसाद वितरण सहित अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं सामाजिक गतिविधियों पर आधारित संस्था की पाँचवीं पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस अधिकारी आदित्य वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था की ओर से पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि यह पुस्तक संस्था के सेवा कार्यों की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाती है और भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से समाज सेवा जारी रहेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज गोयल, प्रतीक अग्रवाल, हिमांशु गॉड, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सारांश पालीवाल, तरुण राघव, निष्कर्ष गर्ग, तरुण अग्रवाल, द्रव कोठीवाल, सत्येंद्र मोहन, आशीष अग्रवाल, टेकपाल कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









