अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
8

 

हाथरस। अलीगढ़–आगरा नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सचिन उर्फ छोटू पुत्र हरि सिंह, निवासी गोपालपुर भूतपुरा, थाना सासनी, बीती देर रात थाना चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में एक शादी समारोह की दावत खाकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह आगरा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here