बिसावर में रविवार को भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ,

0
8

 

हाथरस जिले के बिसावर में रविवार को भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यह आयोजन श्री मोनी बाबा महाराज जी मंदिर पर किया जा रहा है।

कलश यात्रा श्री मोनी बाबा महाराज जी के मंदिर से शुरू हुई और पैठ बाजार, बिहारी जी मंदिर, बिसावर चौराहा, सराफा बाजार तथा चाँदनी चौक सहित विभिन्न स्थानों से गुज़रती हुई वापस मोनी बाबा महाराज जी मंदिर पर संपन्न हुई।

कथावाचक श्री अनुप्रिया किशोरी जी श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से क्षेत्र के लोगों को भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर जगदीश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, बंटी सेठ, लव कुश गर्ग, राहुल चौधरी, अंशुल अग्रवाल, राजू पेंटर, कपिल गर्ग और अनिल चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here