तहसीलदार की दरियादिली आई सामने,सड़क हादसे में घायल 8 माह की गर्भवती महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में कराया भर्ती

0
8

तहसीलदार की दरियादिली: सड़क हादसे में घायल गर्भवती महिला को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

सासनी। अलीगढ़-आगरा हाईवे पर 14 नंबर भट्टा के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान वहाँ से गुजर रहे तहसीलदार रजत कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल महिला को तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी में बिठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी को बाइक पर बिठाकर अलीगढ़ की ओर से आ रहा था। जैसे ही वे 14 नंबर भट्टा के पास पहुँचे, तभी उनके आगे चल रही एक कार अचानक दूसरी कार से टकरा गई। इस भिड़ंत के कारण बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर आगे वाली कार से जा भिड़ा, जिससे उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
उसी समय क्षेत्र के तहसीलदार रजत कुमार वहाँ से गुजर रहे थे। दुर्घटना को देख उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और बिना समय गंवाए घायल गर्भवती महिला को अपनी गाड़ी में लिटाकर सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहाँ फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। तहसीलदार के इस संवेदशील प्रयास की स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here