सादाबाद में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन,मुस्कान चौधरी का किया भव्य स्वागत

0
9

 

सादाबाद क्षेत्र के नगला मियां में आज बेटी पढ़ाओ, देश बढ़ाओ का नारा गूंजा, युवा समाजसेवी रवि फौजदार ने रविवार दोपहर एक सम्मान समारोह सभा आयोजित की, रविवार दोपहर अपने गांव पहुंची, मुस्कान चौधरी का भव्य स्वागत हुआ।

कुछ समय पहले गांव नगला मियां की निवासी मुस्कान चौधरी ने NEET 2024-2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की थी। उन्होंने 720 में से 695 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 2075 हासिल की और पूरे हाथरस जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किए। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।

मुस्कान चौधरी, जो जगवीर सिंह की सुपुत्री हैं, ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह उच्च स्कोर प्राप्त किया। उनके परिणाम की घोषणा होते ही नगला मियां सहित पूरे सादाबाद क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया।

मुस्कान ने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा संस्कृति पब्लिक स्कूल, बलदेव (मथुरा) से पूरी की। डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने राजस्थान के सीकर में CLC कोचिंग संस्थान से NEET परीक्षा की तैयारी की।

अपनी सफलता का श्रेय मुस्कान ने अपनी माता को दिया। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी उनके पिता ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें कभी टूटने नहीं दिया। मुस्कान ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा निरंतरता और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी व्यक्त की है। महिलाओं व पुरुषों ने मुस्कान चौधरी का स्वागत सम्मान किया।

युवा समाजसेवी रवि फौजदार ने मुस्कान चौधरी की सफलता के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया, उनके पिता जगवीर सिंह और माता का सम्मान किया।

रवि फौजदार ने कहा, मुस्कान की यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों, विशेषकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। इससे साबित होता है कि यदि अवसर मिले तो ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी शिखर तक पहुँच सकती हैं।

इस मौके पर भूरा पहलवान (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी) व पिंकू मधुर (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी) सुरेश ठाकुर अन्य गणमान्य व्यक्ति ने मुस्कान चौधरी व उनके पिता व मां का स्वागत सम्मान किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here