सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
5

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद हाथरस के थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम माधुरी (रेलवे पटरी के पास) में घटित हत्या की घटना का थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

अवगत कराना है कि दिनांक 31.12.2025 को वादिया लवली पत्नी स्वर्गीय संजय सिंह, निवासी ग्राम माधुरी, थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में अवगत कराया गया कि दिनांक 19.12.2025 को सायं लगभग 06:00 बजे, पवन पुत्र यतेन्द्र एवं टिंकू पुत्र नरसिंह, निवासीगण ग्राम माधुरी, उनके पुत्र सोबित को घर से बुलाकर ले गए तथा उसकी हत्या कर शव को रेलवे पटरी पर रख दिया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया।
निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुए ग्राउंड लेवल एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं का अभिसंकलन किया गया। जिसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 08.02.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्त टिंकू पुत्र नरसिंह को सिकन्द्राराऊ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त टिंकू द्वारा पूछताछ के दौरान जुर्म का इकबाल करते हुए बताया गया कि वह अन्य व्यक्ति के साथ ट्रैक्टर लेकर गया था। ट्रैक्टर पलट जाने से सोबित की मृत्यु हो गई। घटना के बाद डर के कारण मृतक के शव को रेलवे पटरी पर रख दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here