19 वर्षीय छात्र की ट्रेन से गिरकर हुई दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
7

 

हाथरस में एक 19 वर्षीय छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह घटना सिकंद्राराऊ रोड पर मेंडू कस्बे से पहले भैरवनाथ मंदिर के सामने पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतक की पहचान अलीगढ़ के दादों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सीर नाहा निवासी आकाश पुत्र सोमवीर के रूप में हुई है, जो हाथरस के एमजी पॉलिटेक्निक का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, आकाश कल देर शाम गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। देखने से प्रतीत होता था कि वह चलती ट्रेन से गिर गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात उसकी पहचान हो सकी और उसके परिवार को सूचित किया गया।

हाथरस में ही किराए पर रूम लेकर रहता था…

आकाश हाथरस में एमजी पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रहा था और किराए के मकान में रहता था। परिवार के लोगों का कहना है कि वह यह नहीं बता सकते कि आखिर आकाश ट्रेन से कहां जा रहा था। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here