सेवायोजन कार्यालय में दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के तहत रोजगार मेले का किया गया आयोजन

0
10

 

हाथरस में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज सेवायोजन कार्यालय में दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

यह आयोजन मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य पात्र एवं इच्छुक दिव्यांगजनों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।

रोजगार मेले में कुल नौ दिव्यांग लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के समक्ष अपने कौशल एवं योग्यता का प्रदर्शन किया। मेले में चार स्थानीय औद्योगिक इकाइयों ने सहभागिता की। चयन प्रक्रिया के उपरांत नौ प्रतिभागियों में से दो दिव्यांग लाभार्थियों का रोजगार हेतु चयन किया गया। अन्य प्रतिभागियों के लिए भी मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया गया, ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री रोहिताश सिंह, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, सेवायोजन अधिकारी तथा एमआईएस मैनेजर श्री निर्मल किशोर मिश्रा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
यह आयोजन दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here