अखईपुर में हुए हत्या प्रकरण का पुलिस ने किया खुलासा एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

0
11

 

हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के ग्राम अखईपुर में हुए सनसनीखेज हत्या प्रकरण का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सोमदत्त उर्फ राजू शर्मा को दरियापुर रेलवे ओवर ब्रिज से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक सरिया, जो आलाकत्ल के रूप में इस्तेमाल हुआ था, बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि दिनांक 02 फरवरी 2026 को वादी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शीलेन्द्र पाल निवासी ग्राम अखईपुर ने थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर देकर सूचना दी थी कि उनका पुत्र संजय उर्फ संजू शाम करीब 6:45 बजे आटा लेने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने सौरव के घर के सामने उसे लाठी, सरिया और तमंचे से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल संजय को पहले बागला जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने 05 फरवरी 2026 को दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष आरोपियों की तलाश जारी थी, जिसके क्रम में अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here