महाशिवरात्रि को लेकर सक्रिय हुआ प्रशासन, एसडीएम के निर्देश पर कासगंज रोड के ढाबों पर की

0
9

शिवरात्रि को लेकर सक्रिय प्रशासन: एसडीएम के निर्देश पर कासगंज रोड के ढाबों पर छापेमारी

सिकंद्राराऊ। आगामी शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर उप जिलाधिकारी सिकंद्राराऊ के कुशल निर्देशन में मंगलवार को प्रशासन ने कासगंज रोड स्थित विभिन्न ढाबों और रेस्टोरेंटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। त्यौहार के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए टीम ने फौजी ढाबा, जय श्री श्याम ढाबा, सोरोजी ढाबा, श्री सोरों जी ढाबा, SR ढाबा, जय गंगा मैया ढाबा और न्यू स्टार होटल एंड रेस्टोरेंट का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और ग्राहकों को केवल ताजा व शुद्ध भोजन ही परोसें।

इसके साथ ही प्रशासन ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी ढाबों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि त्यौहार के समय यात्रियों से अवैध वसूली न की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here