बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार तथा कृमि संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
10

 

हाथरस।बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार एवं कृमि संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से जनपद हाथरस में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर संविलियन विद्यालय हतीसा भगवन्तपुर में एक वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  1. कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को स्वयं एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की। जिलाधिकारी ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण, एनीमिया, कमजोरी, थकान, पेट दर्द तथा एकाग्रता की कमी का प्रमुख कारण है, जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का उद्देश्य 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराकर उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखना है।

जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से कृमि नाशक दवा दिलाएं तथा स्वच्छता की आदतें विकसित करें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद के सभी विद्यालयों, मदरसों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को निःशुल्क एल्बेन्डाजोल दवा वितरित की जा रही है। 10 फरवरी को छूटे बच्चों को 13 फरवरी को मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here