अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
13

 

हाथरस।मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर राया कट से पहले एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसे सरकारी एंबुलेंस से हाथरस जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मथुरा के राया कोतवाली क्षेत्र स्थित बिरहना गांव निवासी 28 वर्षीय गोविंद पुत्र हरिशंकर के रूप में हुई है। गोविंद आज सुबह मथुरा से अपने गांव बिरहना जा रहा था, तभी मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर यह दुर्घटना हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने घायल गोविंद को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों में मचा कोहराम…

घटना की सूचना मिलने पर गोविंद के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और शव की पहचान की। गोविंद खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके परिवार में अन्य सदस्यों के अलावा एक बच्चा भी है। हाथरस में पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here