भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हाथरस नगर इकाई का गठन,ओम पत्थर सचिव, डॉ0 गिरीश शर्मा रहे मुख्य अतिथि

0
10

 

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की हाथरस नगर इकाई का गठन 10 फरवरी 2026 को कामरेड उदय सिंह गौतम के आवास पर किया गया। इस दौरान ओम पाथरे को नगर सचिव चुना गया, जबकि अनुरोध लाल और राहुल सह-सचिव नियुक्त किए गए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव कामरेड डॉ. गिरीश शर्मा मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नव-निर्वाचित सचिव और सह-सचिवों को बधाई दी।

डॉ. शर्मा ने पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने किसान, मजदूर और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को लखपत सिंह और ओम पाथरे सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कामरेड उदय सिंह गौतम ने की, जबकि संचालन विनोद करोतिया ने किया।

इस अवसर पर एल.पी. सिंह, काली चरन, वी. के. सिंह, हरपाल सिंह, पंकज, कुनाल, राहुल, उमेश चंद्र बेनीवाल सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here