नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने दो नई इंटरलॉकिंग सड़कों का किया विधिवत्त पूजा अर्चना कर उद्घाटन

0
9

हाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती स्वेता चौधरी द्वारा वार्ड नंबर 24 नयाबांस में नव निर्मित दो इंटरलॉकिंग सड़कों का विधिवत उद्घाटन किया गया। जलेसर रोड स्थित नयाबांस क्षेत्र में बनी इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सभासदों सहित नगर पालिका के अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अध्यक्ष स्वेता चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
इस अवसर पर अध्यक्ष स्वेता चौधरी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं और आगे भी जनता की समस्याओं का समाधान इसी प्रकार किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here