वर्ष 2026-2027 का यह बजट वास्तव में ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की मजबूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट है। यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सपनों, आशाओं और आकांक्षाओं का संकल्प पत्र है।
यह बजट ‘नए उत्तर प्रदेश’ के नए सपनों को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। गांव, गरीब और किसान के उत्थान से लेकर महिलाओं के सशक्तिकरण तक, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य की मजबूती तक — हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर जरूरत को इस बजट में प्राथमिकता दी गई है।
रोजगार के नए अवसर सृजित करने, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और तकनीक के माध्यम से उत्तर प्रदेश को भविष्य के लिए तैयार करने का स्पष्ट रोडमैप इस बजट में दिखाई देता है। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, और कनेक्टिविटी के विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
साथ ही, हमारे पवित्र तीर्थ स्थलों के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त करेंगे। यह बजट विकास और विरासत — दोनों के संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण है।
माननीय वित्त मंत्री जी द्वारा प्रस्तुत यह महाबजट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की दूरदर्शी सोच, सशक्त नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना के अनुरूप है।
यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
मैं उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी का इस ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बजट के लिए हृदयतल से हार्दिक आभार प्रकट करती हूँ।









