हाथरस। डेली जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स तहसील सदर पहुंचे, जहां उन्होंने अपर जिलाधिकारी डॉ. वसंत अग्रवाल के साथ जनपद में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के संबंध में संभावित भूमि का निरीक्षण किया। तहसील सदर क्षेत्र में चिन्हित दो संभावित स्थलों का पूर्व में निरीक्षण किया जा चुका है, जबकि एक अन्य स्थान का भी परीक्षण किया गया, ताकि उपयुक्त भूमि का चयन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग की एसआईआर पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। नोटिस जारी होने के उपरांत की जा रही फीडिंग प्रक्रिया को गति देने तथा कार्य में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर तहसील के कार्मिकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह एवं नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा भी मौजूद रहीं।









