नोटिस वितरण के दौरान युवक ने दो महिला बीएलओ के साथ किया अभद्र व्यवहार, डीएम ने जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश

0
9

 

हाथरस। जनसुनवाई के दौरान तहसील सदर पहुंचे जिलाधिकारी अतुल वत्स के समक्ष एक गंभीर मामला प्रस्तुत हुआ, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के दौरान दो महिला बीएलओ के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत की गई।

पीड़ित महिला बीएलओ ने जिलाधिकारी को बताया कि बूथ पर नोटिस वितरण के समय एक युवक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया और संबंधित अधिकारियों को जांच कर दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में चल रही निर्वाचन प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक विद्युत विभाग में तैनात एक संविदा कर्मी बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here