हाथरस। यूजीसी बिल और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में धरने पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज ध्वरेया से मिलने परशुराम सेवा के प्रदेश अध्यक्ष राजू कौशिक, शरद उपाध्याय नंदा सहित कई लोग उनके आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की।
इस दौरान परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजू कौशिक और पुलिसकर्मियों के बीच मुलाकात को लेकर कुछ नोकझोंक भी हुई। राजू कौशिक ने पंकज ध्वरेया से मुलाकात कर उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया।
उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज की आवाज को दबाया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर की दिल्ली में होने वाली रैली को फंडिंग कर रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए।









