हाथरस। यूजीसी बिल और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में धरने पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज ध्वरेया से मिलने गुरुवार को महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के नरसिंगानंद महाराज (गाजियाबाद), डॉ. उदिता त्यागी (महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री, गाजियाबाद) तथा महंत रणसिंगा नंदजी महाराज (मेरठ) कंचन नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
धरने पर बैठे पंकज ध्वरेया ने महामंडलेश्वर नरसिंगानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान नरसिंगानंद महाराज ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर मजबूती से डटे रहें।
महामंडलेश्वर नरसिंगानंद महाराज ने बातचीत के दौरान सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज में जिस प्रकार का विभाजन देखने को मिल रहा है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने धरने पर बैठे पंकज ध्वरेया को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
मुलाकात के दौरान अन्य संतों और समर्थकों ने भी आंदोलन के प्रति समर्थन जताया और कहा कि वे आंदोलनकारियों के साथ खड़े हैं।









