अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध घायल,अस्पताल में कराया भर्ती

0
11

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव सुसायत मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल की पहचान अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी 72 वर्षीय शीलेंद्र के रूप में हुई है, जो हाथरस से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस ने घायल को सासनी सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here