हाथरस में दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज, आगरा रोड पर प्रस्तावित मेगा विधिक साक्षरता शिविर से पहले श्रमिकों को कानूनी जानकारी दी गई। यह शिविर तपोवन फूड प्लाजा, नगला उमेद में कार्यरत पुरुष और महिला श्रमिकों के लिए आयोजित किया गया था।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चौधरी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। इस शिविर में श्रम परिवर्तन अधिकारी सत्येंद्र कुमार मिश्रा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ऋतुराज सिंह, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल विजय कुमार सेंगर, फर्म के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी और पराविधिक स्वयंसेवक साहब सिंह, राकेश कुमार व अरुण गौतम उपस्थित थे।
शिविर में जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे आरोग्य कार्ड/गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामान्य बीमा, असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों का बीमा, किसान बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल सेवा योजना, आयुष्मान कार्ड योजना और विश्वकर्मा सम्मान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों और दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के साथ-साथ अन्य विभागों से जुड़ी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
उपस्थित श्रमिकों से आग्रह किया गया कि वे इन योजनाओं की जानकारी अपने आस-पास के लोगों तक पहुंचाएं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक लोग 22 फरवरी को होने वाले मेगा/बृहद साक्षरता शिविर में शामिल होकर इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के पराविधिक स्वयंसेवकों, जिनमें चित्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, रामकुमार शर्मा, सत्यनारायण, उर्मिला, अजब सिंह, लक्ष्मी, शालिनी चौहान और मनु दीक्षित शामिल थे, ने जनपद हाथरस के विभिन्न स्थानों पर लघु विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए। इन स्थानों में के. एल. जैन इंटर कॉलेज, सासनी, ग्राम तिलौठी, वृद्धाश्रम, नगला भूस, डीएचएमसीएस स्कूल, नगला सिंग, संविलियन विद्यालय, चितावर, ब्लॉक सहपऊ, सैनिक कल्याण बोर्ड, हाथरस और तहसील सासनी शामिल हैं, जहां जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी गई।









