हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव बपंडई में अज्ञात बदमाशों द्वारा गौशाला का ताला तोड़कर कैंटर गाड़ी में गोवंशों को भरकर ले जाने का असफल प्रयास किया गया। बदमाश को ग्रामीणों की जगार होने के कारण तो भाग गए। मगर वह केंटर गाड़ी को गौशाला में ही छोड़ गए। सूचना पर थाना हसायन पुलिस भी पहुंच गई। और बदमाशों द्वारा छोड़ी गई गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई ।ग्रामीणों की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है
प्रधान भगवान सिंह बघेल द्वारा कोतवाली में तेहरीर देते हुए मुकदमा लिखवाया है। साथ ही प्रधान द्वारा बताया गया कि बंद बॉडी गाड़ी में बदमाश आए। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो सभी ग्रामीणों द्वारा उनका विरोध करते हुए फायरिंग भी हुई। इसके बाद गांव के इत्र फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूरों द्वारा हमारा विशेष सहयोग किया गया। जो रात में कर कर रहे थे। उनके उनके साथ भारी ग्रामीण संख्या में भी बदमाशों का विरोध करने लगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और कैंटर गाड़ी छोड़कर भाग जाने में सफल हुए। उसे गाड़ी में शराब और पानी का भी मिला है। यदि ग्रामीणों की संख्या कम होती तो एक दर्जन के लगभग बदमाश हम लोगों के ऊपर भी उल्टा हमला कर सकते थे। मामले की पूरी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है ।और पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाल गिरीश कुमार गौतम का कहना है कि मुकदमा पंजीकरण कर दिया गया है।









