हाथरस में महाशिवरात्रि से पहले कावड़ यात्रा शुरू,सिकंदराराऊ मथुरा मार्ग काफी भीड़ बम बम भोले के गूंजे जयकारे

0
9

 

हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 फरवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए श्रद्धालु गंगाजल लेकर यात्रा कर रहे हैं।

सिकंद्राराऊ-मथुरा मार्ग पर कांवड़ियों की सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। गंगा घाट सोरों से आने वाले कांवड़ियों

में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ कांवड़िए गंगा घाटों से जल लेकर आ रहे हैं, जबकि काफी श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए घाटों की ओर जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह विश्राम शिविर स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। कई सामाजिक संगठन भी इन शिविरों के संचालन में सहयोग कर रहे हैं, जिससे चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

कल से रूट कर दिया गया था डायवर्ट…

महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर विभिन्न मार्गों का रूट कल से डायवर्ट कर दिया गया था। अधिकारी लगातार कांवड़ रूटों का निरीक्षण कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here