सिकंदराराऊ पुलिस ने एक युवक को 1 अवैध तमंचा व 2 कारतूस सहित किया गिरफ्तार

0
9

हाथरस।आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करीम नगर बाग के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा बरामद हथियार को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शस्त्र रखने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here