अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर,कार सवारों को आई मामूली चोट

0
9

 

अलीगढ़ से एटा जा रही एक वेगनआर कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसा मंडी समिति, सिकंदराराऊ के पास हुआ, जहां कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने के लिए हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया गया। राहत की बात यह रही कि कार सवारों को केवल मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और फरार वाहन की तलाश व मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here