सादाबाद में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां आगरा से सब्जी लेकर आ रही मैक्स पिकअप और एक कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैक्स पिकअप पलट गई और सड़क पर सब्जियां बिखर गईं, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया।
हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
यह घटना थाना सादाबाद क्षेत्र के विनोबा नगर चौराहे पर हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही







