सासनी (हाथरस): मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आज तहसील सासनी में तहसील दार रजत कुमार यादव ने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) और सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने पर चर्चा की गई। BLO को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित मतदाताओं को समय रहते नोटिसों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। घर-घर जाकर मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने और उनके दस्तावेज़ों के सत्यापन पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि नोटिस और आपत्तियों से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। टिंकू खान ने सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र के BLO के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और आ रही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी कर्मियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई, ताकि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।







