मस्जिद में जमाती को आया हार्ट अटैक, मुजफ्फरनगर के 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

0
5

गांव जवार की मस्जिद में आज सुबह एक जमाती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मुजफ्फरनगर निवासी 70 वर्षीय फत्तू खां को चक्कर आने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है।

घटना उस समय हुई जब फत्तू खां मस्जिद में मौजूद थे। एकाएक उन्हें चक्कर आए और वे गिर पड़े। मस्जिद में मौजूद अन्य जमातियों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि गांव जवार में इन दिनों एक जमात ठहरी हुई है। इस जमात में मुजफ्फरनगर के गांव सिकेडा सहित अन्य स्थानों के लोग शामिल हैं। यह जमात गांव की मस्जिद में ही रुकी हुई थी।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद, जमात के सदस्य फत्तू खां के शव को अपने साथ वापस ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here