ग्रह कलेश के चलते 34 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन,अलीगढ़ मेडिकल ले जाते समय हुई मौत

0
4

 

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में घरेलू कलह के चलते एक 34 वर्षीय युवक ने सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दरियापुर निवासी अमित (34) पुत्र राजकुमार बीती रात शराब पीकर घर आया था। परिवार के सदस्यों ने उसे शराब पीने पर टोका, जिसके बाद अमित का उनसे झगड़ा हो गया। इसी विवाद के बाद उसने सल्फास का सेवन कर लिया।

सल्फास खाने के बाद अमित की हालत बिगड़ने लगी और वह छटपटाने लगा। परिवार के लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए और फिर अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। हालांकि, रास्ते में ही अमित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को वापस गांव ले आए और बिना पुलिस को सूचित किए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here