कांवड़ियों के विश्राम एवं जलपान शिविर में पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने पहुंचकर कांवड़ियों का फूल माला पहनाकर किया स्वागत

0
11

 

हाथरस। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आगरा रोड स्थित हन्ना सेन बगीची में लगाए गए कांवड़ियों के विश्राम एवं जलपान शिविर में पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने पहुंचकर कांवड़ियों का फूलमाला पहनाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शिविर में प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जहां शिवभक्त “बम-बम भोले” के जयकारे लगाते नजर आए। पंडित आशीष शर्मा ने कांवड़ियों से हाल-चाल पूछा और उनकी कांवड़ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली।

इस अवसर पर भोला पंडित, विशाल पंडित, आशु पंडित, शुभम कैलेंडर, दिननी, छोटू पंडित, ललतो लाला, अंशुल गौतम, जॉली पंडित, अनुराग गॉड, अंकित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here