हाथरस।14 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल हाथरस नगर द्वारा कांवड़ ला रहे श्रद्धालुओं के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर सेवा कार्य किया गया।
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया, जिससे कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सेवा भाव के तहत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन भी किया। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर उमाकांत जी, विभाग संगठन मंत्री विहिप, देवराज जी, जिला संगठन मंत्री, अमरदीप सिंह जी, जिला सह मंत्री, हर्षित गौड़ जी, विभाग संयोजक बजरंग दल, अनमोल अग्निहोत्री जी, जिला संयोजक बजरंग दल, तरुण शर्मा जी, जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख विहिप, लक्ष्मण दीक्षित जी, नगर संयोजक, नवीन वर्मा जी, नगर गौ रक्षा प्रमुख सहित शिवांग जी, नैतिक जी, अरुण ठाकुर जी, मोनू जी, हिमांशु जी और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा, समर्पण और श्रद्धा के इस आयोजन ने महाशिवरात्रि पर्व की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।







