सैनिक अखिलेश हत्याकांड के 25 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस व एसओजी ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

0
4
  • सैनिक अखिलेश हत्याकांड में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल… एसओजी और सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी हेमंत गिरफ्तार… मौके से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद…

    जनपद हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में सैनिक अखिलेश कुमार की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
    दिनांक 05 फरवरी 2026 को चन्द्रा फार्म हाउस के पास बदमाशों ने फायरिंग कर भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या कर दी थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

  • मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस सहित पांच टीमों का गठन किया गया।
  • कार्रवाई के क्रम में 07 फरवरी को नामजद अभियुक्त बोबी उर्फ विशाल और राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं 09 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने इस मामले में शामिल कमलकांत और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    फरार चल रहे अभियुक्त हेमंत पर 10 फरवरी को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
    आज 16 फरवरी 2026 को एसओजी टीम और सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विसावर विधिपुर बंबा की ओर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।
    पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में इनामी अभियुक्त हेमंत के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
    अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
    घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here