जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आयोजित

0
4

 

हाथरस।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालयों के बेहतर रख-रखाव, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, रेट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस प्रगति, आरआरसी निर्माण तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थिति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने फेज-2 के तहत लाभार्थियों और केयर-टेकर को समय से भुगतान सुनिश्चित करने, सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कराने और कार्यों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए।

साथ ही ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक कचरे को निर्धारित यूनिट तक भेजने और ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट नियमित प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here