उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल,शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

0
4

 

हाथरस।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद में कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट और 7 सचल दल परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी करेंगे, इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भी मोनिटरिंग की जाएगी, जिसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

सभी केंद्रों पर 1146 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं 1807 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा की मॉनिटरिंग जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से की जाएगी, जो सीधे लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय की डिजिटल सेल से जुड़ा रहेगा। सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

नकल रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपात स्थिति के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री केंद्र में लाने की अनुमति नहीं होगी।

इस वर्ष जनपद में कुल 44,370 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 22,162 और इंटरमीडिएट के 22,208 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here