अज्ञात चोरों ने दो सगे भाइयों के बंद मकान पर बोला धाबा, नगदी व हजारों रुपये का कीमती सामान लेकर हुए फरार

0
4

 

हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर में चोरों ने बीती रात दो सगे भाइयों के बंद मकानों को निशाना बना लिया। दोनों के घरों से नगदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी जगदीश और जितेंद्र दो भाई हैं, जिनके अलग-अलग मकान बने हुए हैं। इनमें एक भाई पुलिस विभाग में कार्यरत है, जबकि दूसरा रेलवे कर्मचारी है। दोनों किसी काम से बाहर गए हुए थे, इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया।

चोर एक घर से करीब 6 हजार रुपये नगद तथा अन्य कीमती सामान, जबकि दूसरे घर से भी हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने दोनों मकानों के दरवाजे खुले देखे तो हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here