भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के पदाधिकारी ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए किसानों की समस्या को लेकर सोपा ज्ञापन

0
2

 

हाथरस।भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में दिए गए इस पत्र में गांवों में विद्युत आपूर्ति और बिलिंग संबंधी अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि कई स्थानों पर विद्युत लाइन और खंभों की समुचित व्यवस्था नहीं है, फिर भी किसानों को बिल जारी किए जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि बिना नियमित और सुचारु बिजली आपूर्ति के बिल वसूली करना अन्यायपूर्ण है।

भाकियू चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारियों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जांच कर समस्या का समाधान कराया जाए और गलत बिलों को निरस्त किया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here