महाकुंभ 2025 के दौरान उत्कृष्ट, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले जनपद के 40 होमगार्ड्स को आज कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सम्मानित

0
8

 

हाथरस।महाकुम्भ 2025 के दौरान उत्कृष्ट, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले जनपद के 40 होमगार्ड्स को आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अतुल वत्स ने की।

मा० मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं मेडल चयनित होमगार्ड्स को वितरित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने होमगार्ड्स द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली और उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा सेवाभाव की सराहना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि गरिमा और विश्वास का प्रतीक है, जो आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करती है। उन्होंने महाकुम्भ जैसे विशाल और चुनौतीपूर्ण आयोजन में होमगार्ड्स की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता, सेवा भावना और कर्तव्यपरायणता से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने चयनित जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम और सेवा भावना के साथ कार्य करना ही प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति है, और होमगार्ड्स ने इसे पूर्ण रूप से चरितार्थ किया है। उन्होंने सभी सम्मानित जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से सेवाएं देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित होमगार्ड्स को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here