सासनी में किशोरी से हुई छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
7

सासनी में किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय के एक युवक पर यह आरोप लगा है। घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सासनी कस्बे के एक गांव में हुई। पीड़िता की बहन ने बताया कि जब युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, तब किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी युवक मौके से भाग निकला। किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।
मामले की जानकारी देते हुए क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलामत खां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here