गाली गलौच का विरोध करना परिवार को पड़ा भारी,दबंगों ने दंपती सही दो बेटों कप बेरहमी से पीटा, पुलिस से की शिकायत

0
18

 

हाथरस। गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने पति-पत्नी सहित उनके दो बेटों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, थाना सासनी क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी सरोज पत्नी पवन गोस्वामी के साथ गांव के कुछ दबंग गाली-गलौज कर रहे थे। इसका विरोध करने पर पवन गोस्वामी पुत्र महेंद्र गिरी को आरोपियों ने घेर लिया। देखते ही देखते दबंगों ने पति-पत्नी और उनके दो बेटों संदीप व कुलदीप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना दो दिन पूर्व की है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here