बिजली विभाग की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के बैनर तले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के द्वारा ओढ़पुरा बिजली घर पर किया गया धरना प्रदर्शन

0
5

 

हाथरस। बिजली विभाग की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के बैनर तले मंगलवार को कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ओढ़पुरा बिजलीघर का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बिजलीघर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव खेरिया तथा लखुपुर बंजारा में लंबे समय से जर्जर विद्युत तार जमीन पर लटके हुए हैं और कई स्थानों पर पोल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन तारों की वजह से पहले भी कई पशुओं की मौत हो चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र में लटकते तारों और झुके हुए पोलों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी के चलते दोनों गांवों के लोगों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तार बदलने और पोल दुरुस्त करने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

धरना-प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के अलावा मनीष चौधरी, नितिन चौधरी, हिमांशु चौधरी, प्रशांत शर्मा, गौरव पुंडीर, राघवेन्द्र चौधरी, निधि राज यादव, माधव पंडित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here