यूजीसी कानून के विरोध में अपने आवास पर धरने पर बैठे राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या से मिलने के लिए पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत,समर्थन किया व्यक्त

0
10

 

हाथरस। यूसीजी कानून के विरोध में अपने आवास पर धरने पर बैठे राष्ट्रीय सर्वण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ध्वरेया से मिलने के लिए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कंचन नगर स्थित उनके आवास पहुंचे और समर्थन व्यक्त किया।

इस दौरान डॉ. शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आगामी 8 मार्च को जंतर मंतर, दिल्ली में बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों-हजारों कार्यकर्ता भाग लेकर अपनी मांगें बुलंद करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से एससी-एसटी एक्ट को हटाने तथा हाल ही में लाए गए यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 को पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पंकज ध्वरेया सनातन धर्म के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और यूजीसी कानून के विरोध में उनका आंदोलन जारी है। करणी सेना और स्वर्ण समाज से जुड़े संगठन उनके साथ हैं। बताया गया कि इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में भी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

डॉ. शेखावत ने कहा कि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा विषय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार जनसंपर्क कर रहा है और 8 मार्च के आंदोलन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here