22 तारीख को डीआरबी इंटर कॉलेज में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन के पूर्व विभिन्न स्थानों पर लघु/सूक्ष्म विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

0
7

 

हाथरस।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस द्वारा, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेशानुसार एवं सचिव अनु चौधरी के मार्गदर्शन में, दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से पूर्व विभिन्न स्थानों पर लघु/सूक्ष्म विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

यह मेगा शिविर दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज, आगरा रोड, हाथरस में आयोजित होगा। इससे पूर्व इन्द्रा गांधी जू० हा० मुरसान, ग्राम पंचायत सचिवालय दरियापुर, बारात घर धाधऊ, ग्राम पंचायत घर समामई, संविलियन विद्यालय टिपरस तथा टीकाराम स्मारक इंटर कॉलेज सिकरा सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न किए गए।

मेगा शिविर का उद्देश्य जनपद के गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण, मध्यस्थता, परामर्श सेवाएं तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत एवं नगर निकाय सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

नागरिकों से अपील है कि वे आवश्यक दस्तावेजों सहित 22 फरवरी 2026 को उपस्थित होकर शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पराविधिक स्वयंसेवकों चित्र सिंह, रामकुमार शर्मा, सत्यनारायण, उर्मिला, साहब सिंह एवं यज्ञदत्त शर्मा का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here